KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में कैसे करें आवेदन? देखें नोटिफिकेशन पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

By
On:
Follow Us

KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में बच्चे का एडमिशन कराने की तैयारी कर रहे अभिभावकों के लिए जरूरी अपडेट है। केवीएस एडमिशन फॉर्म 2026 की अधिसूचना मार्च 2026 में जारी होने वाली है और इसके बाद कक्षा 1 और बालवाटिका के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। पिछले साल 2025 में केवीएस ने 6 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया था और 7 मार्च से फॉर्म भरना शुरू हो गया था। इस साल भी प्रक्रिया इसी तरह रहने की उम्मीद है आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी ऐसे सभी अभिभावक जो अपने बच्चों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो शेड्यूल के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

पिछले साल का शेड्यूल और इस साल की स्थिति

पिछले साल केवीएस ने कक्षा 1 और बालवाटिका के लिए 7 मार्च 2025 से फॉर्म भरना शुरू किया था और आखिरी तारीख 21 मार्च 2025 रखी थी। पहली लिस्ट 25 मार्च को कक्षा 1 के लिए और 26 मार्च को बालवाटिका के लिए जारी हुई थी। दूसरी लिस्ट 2 अप्रैल और तीसरी 7 अप्रैल को आई थी। कक्षा 2 और उससे ऊपर के लिए ऑफलाइन फॉर्म 2 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक भरे गए थे और सभी कक्षाओं में एडमिशन की आखिरी तारीख 30 जून 2025 थी। इस साल 2026 के लिए अभी तक आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। जैसे ही नोटिफिकेशन आएगा तारीखें अपडेट कर दी जाएंगी।

एडमिशन के लिए उम्र सीमा

केंद्रीय विद्यालय में हर कक्षा और बालवाटिका के लिए उम्र सीमा तय है जो 31 मार्च को गिनी जाती है। दिव्यांग बच्चों के मामले में प्रधानाचार्य अधिकतम उम्र में 2 साल की छूट दे सकते हैं। कक्षा 11 और 12 के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है।

कक्षाउम्र सीमा
बालवाटिका 13 से 4 साल
बालवाटिका 24 से 5 साल
बालवाटिका 35 से 6 साल
कक्षा 1कम से कम 6 साल और अधिकतम 8 साल
कक्षा 27 से 9 साल
कक्षा 37 से 9 साल
कक्षा 48 से 10 साल
कक्षा 59 से 11 साल
कक्षा 610 से 12 साल
कक्षा 711 से 13 साल
कक्षा 812 से 14 साल
कक्षा 913 से 15 साल
कक्षा 1014 से 16 साल

केवीएस एडमिशन फॉर्म 2026 कैसे भरें

कक्षा 1 और बालवाटिका के लिए केवीएस एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा। आवेदन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

  • kvsangathan.nic.in पर जाएं और “नया पंजीकरण” पर क्लिक करें।
  • बच्चे का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि और पता भरकर सबमिट करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एक यूनिक लॉगिन कोड मिलेगा जिसे संभाल कर रखें।
  • दी गई सूची में से अधिकतम 3 केंद्रीय विद्यालय चुनें।
  • बाकी जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सारी जानकारी एक बार अच्छे से जांच लें।
  • फॉर्म सफलतापूर्वक जमा होने पर एक अलग यूनिक आवेदन कोड मिलेगा जिसे संभालकर रखें क्योंकि एडमिशन के वक्त यही काम आएगा।

बता दें कि केवीएस ने साफ कहा है कि आवेदन में गलत या भ्रामक जानकारी देने पर एडमिशन निरस्त कर दिया जाएगा।

कक्षा 2 और ऊपर के लिए फॉर्म कैसे भरें

बालवाटिका 2 और 3 जहां ऑनलाइन आवेदन नहीं होता और कक्षा 2 से ऊपर की कक्षाओं में एडमिशन सीट खाली होने पर ही मिलेगा। पिछले साल यह फॉर्म 2 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक ऑफलाइन मोड में भरे गए थे। इस साल भी इसी तरह की प्रक्रिया रहेगी। फॉर्म संबंधित केवी के प्रिंसिपल ऑफिस में जमा करना होगा। ऑफलाइन आवेदन केवल उन्हीं कक्षाओं के लिए होगा जहां सीटें खाली होंगी।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

केवीएस एडमिशन 2026 के लिए फॉर्म भरते वक्त ये जरूरी कागज पहले से तैयार रख लें।

  • बच्चे की स्कैन की हुई फोटो (जेपीजी फॉर्मेट, अधिकतम 256 केबी)
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर आरक्षण का दावा कर रहे हैं तो)
  • आवास प्रमाण पत्र
  • ईडब्ल्यूएस या बीपीएल प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का सेवा प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • वर्दीधारी रक्षा कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (अगर जरूरी हो)
  • दादा-दादी की सेवा के आधार पर आवेदन करने पर रिश्ते का प्रमाण

सीटों का आरक्षण और प्राथमिकता क्रम

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आरक्षण व्यवस्था तय है। अनुसूचित जाति यानी एससी के लिए 15 फीसदी, एसटी के लिए 7.5 फीसदी, ओबीसी-एनसीएल के लिए 27 फीसदी और दिव्यांग बच्चों के लिए 3 फीसदी सीटें आरक्षित हैं। एडमिशन में प्राथमिकता का क्रम भी तय है। पहले केंद्र सरकार के कर्मचारी और पूर्व सैनिकों के बच्चे आते हैं। फिर केंद्र सरकार के स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों के बच्चे। उसके बाद राज्य सरकार के कर्मचारी और फिर राज्य के स्वायत्त निकायों के कर्मचारी आते हैं। बाकी किसी भी श्रेणी के बच्चे और विदेशी नागरिकों के बच्चे सबसे आखिरी प्राथमिकता में रखे जाते हैं। बता दें कि प्राथमिकता तय करते वक्त पिछले 7 साल में अभिभावक के कितने ट्रांसफर हुए यह भी देखा जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
बड़ी खबर देखें