CUET UG 2026 Date Sheet: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET UG 2026 की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों को अब डेटशीट का इंतजार है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही इस परीक्षा का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी करने वाली है। जिन छात्रों ने देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भाग लेने वाले कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपनी परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकेंगे। डेटशीट जारी होने के बाद छात्रों को यह भी पता चल जाएगा कि उनके चुने हुए विषय की परीक्षा किस तारीख को और किस शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जिससे वे अपनी तैयारी उसी हिसाब से आगे बढ़ा सकेंगे।
जल्द जारी होगी CUET UG 2026 की सब्जेक्ट वाइज डेटशीट
CUET UG 2026 की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को अब सब्जेक्ट वाइज डेटशीट का इंतजार है। बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी करने की तैयारी कर रही है ताकि छात्रों को यह साफ पता चल सके कि उनके चुने हुए विषय की परीक्षा किस तारीख और किस शिफ्ट में होगी। अभी तक एजेंसी ने केवल संभावित परीक्षा तिथियों की जानकारी दी है, लेकिन विषयवार डेटशीट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी परीक्षा की सही तारीख और समय देख पाएंगे। इससे छात्रों को अपनी तैयारी और परीक्षा से जुड़ी योजना बनाने में भी आसानी होगी।
मई महीने में आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा
एनटीए के तय शेड्यूल के अनुसार CUET UG 2026 की परीक्षा मई महीने में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी CBT मोड में होगी। बड़ी संख्या में छात्रों के आवेदन को देखते हुए परीक्षा कई दिनों तक और कई शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। अलग-अलग विषयों के पेपर अलग-अलग दिन और शिफ्ट में होंगे ताकि सभी उम्मीदवारों की परीक्षा सुचारु तरीके से कराई जा सके।
आवेदन प्रक्रिया और करेक्शन विंडो हो चुकी है बंद
इस साल CUET UG के लिए आवेदन प्रक्रिया काफी समय तक चली थी ताकि कोई भी योग्य छात्र आवेदन से वंचित न रह जाए। एनटीए ने पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की और उसके बाद छात्रों को फॉर्म में सुधार करने का मौका भी दिया था। छात्रों को अपने आवेदन में बदलाव करने के लिए फरवरी महीने में करेक्शन विंडो उपलब्ध कराई गई थी। इसके बाद 23 से 26 फरवरी 2026 तक आवेदन विंडो को एक बार फिर खोला गया था ताकि जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया था वे भी फॉर्म भर सकें। अब आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एजेंसी परीक्षा की अगली तैयारियों में जुटी हुई है।
परीक्षा शहर की जानकारी पहले जारी होगी
डेटशीट जारी होने के बाद एनटीए सबसे पहले एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा। इस स्लिप में छात्रों को यह जानकारी दी जाती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी। इससे छात्रों को पहले से यात्रा और रहने की योजना बनाने में आसानी मिलती है। बता दें कि यह स्लिप एडमिट कार्ड से अलग होती है और केवल परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए जारी की जाती है। इसके बाद वास्तविक एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाता है।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे CUET UG 2026 डेटशीट
CUET UG 2026 की सब्जेक्ट वाइज डेटशीट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से इसे देख सकेंगे।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर CUET UG 2026 Subject Wise Date Sheet लिंक पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर डेटशीट की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी
- इसमें अपने विषय की परीक्षा की तारीख और शिफ्ट देख सकते हैं
- भविष्य के लिए इस पीडीएफ को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें
डेट सीट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर सभी लेटेस्ट अपडेट जारी किए जाते हैं अभ्यर्थियों को इस पर नजर बनाए रखनी चाहिए।







