CBSE स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, सीधे खातें में आएंगे ₹12000, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

By
On:
Follow Us

CBSE Single Girl Child Scholarship 2026: बेटियों की पढ़ाई को आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक बार फिर सिंगल गर्ल चाइल्ड मेरिट स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस योजना के तहत कक्षा 10 पास ऐसी छात्राओं को आर्थिक मदद दी जाती है जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। चयनित छात्राओं को कक्षा 11 और 12 की पढ़ाई के दौरान हर महीने 1000 रुपये की सहायता मिलती है। बता दें कि इस योजना का मकसद बेटियों की पढ़ाई को जारी रखने में मदद करना है ताकि आर्थिक वजह से उनकी शिक्षा प्रभावित न हो और वे बिना किसी परेशानी के आगे की पढ़ाई कर सकें। इसी कारण हर साल बड़ी संख्या में छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करती हैं।

सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप क्या है

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की यह योजना खासतौर पर उन छात्राओं के लिए शुरू की गई है जो अपने परिवार की इकलौती बेटी हैं। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य कक्षा 10 के बाद की पढ़ाई के दौरान आने वाले खर्चों में मदद करना है। बता दें कि कई बार आर्थिक कारणों की वजह से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो जाती है, ऐसे में यह योजना उनके लिए सहारा बनती है। इस स्कॉलरशिप के जरिए छात्राओं को कक्षा 11 और 12 के दौरान आर्थिक सहायता दी जाती है जिससे वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। वहीं जुड़वां बेटियों के मामले में भी इस योजना का लाभ दिया जा सकता है यदि परिवार में उनके अलावा कोई और संतान नहीं है।

किन छात्राओं को मिलेगा इसका लाभ

इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए CBSE ने कुछ जरूरी शर्तें तय की हैं। जिन छात्राओं को योजना का फायदा चाहिए उन्हें इन सभी शर्तों को पूरा करना होगा। बता दें कि यह योजना केवल उन्हीं छात्राओं के लिए है जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं और उन्होंने CBSE बोर्ड से कक्षा 10 की परीक्षा पास की है। इसके अलावा छात्रा का वर्तमान में कक्षा 11 में पढ़ना भी जरूरी है। वहीं फीस और परिवार की आय से जुड़ी कुछ सीमाएं भी तय की गई हैं ताकि योजना का लाभ जरूरतमंद छात्राओं तक पहुंच सके।

  • छात्रा ने CBSE कक्षा 10 परीक्षा में कम से कम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों
  • छात्रा वर्तमान में CBSE से संबद्ध स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ रही हो
  • कक्षा 10 में ट्यूशन फीस 2500 रुपये प्रति माह से अधिक नहीं हो
  • कक्षा 11 और 12 में ट्यूशन फीस 3000 रुपये प्रति माह से ज्यादा नहीं हो
  • परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए

कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप राशि

इस योजना के तहत चयनित छात्राओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह सहायता कक्षा 11 और 12 की पढ़ाई पूरी होने तक दी जाती है, यानी अधिकतम दो साल तक छात्राओं को यह राशि मिल सकती है। बता दें कि यह रकम सीधे छात्रा के बैंक खाते में भेजी जाती है। भुगतान के लिए ECS या NEFT जैसी ऑनलाइन प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता है जिससे पैसा सीधे खाते में पहुंच सके। इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहती है और छात्राओं को समय पर आर्थिक मदद मिलती है।

पुराने लाभार्थियों के लिए नवीनीकरण

जिन छात्राओं को पिछले साल इस स्कॉलरशिप का लाभ मिला था और अब वे कक्षा 12 में पहुंच गई हैं, वे इसका नवीनीकरण भी करा सकती हैं। इसके लिए छात्रा का कक्षा 11 की परीक्षा में पास होना जरूरी है और उसमें कम से कम 70 प्रतिशत अंक होने चाहिए। अगर छात्रा तय शर्तों को पूरा करती है तो उसे अगले साल भी स्कॉलरशिप मिल सकती है। बता दें कि नवीनीकरण के लिए भी छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होता है और स्कूल से सत्यापन कराना जरूरी रहता है।

आवेदन कैसे करें

इस योजना के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से किए जाते हैं। इच्छुक छात्राएं CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करते समय छात्राओं को अपनी शैक्षणिक जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। इसके साथ ही स्कूल से सत्यापन कराना भी जरूरी होता है ताकि दी गई जानकारी की पुष्टि की जा सके।

  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • वहां Single Girl Child Scholarship से संबंधित लिंक खोलें
  • New Registration विकल्प पर क्लिक करें
  • अपनी जरूरी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल भरें
  • इसके बाद शैक्षणिक जानकारी और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • फॉर्म भरने के बाद उसे सबमिट कर दें और भविष्य के लिए प्रिंट सुरक्षित रखें

फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही तरीके से भरना जरूरी है क्योंकि गलत जानकारी मिलने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

?>