केंद्रीय विद्यालय एडमिशन को लेकर KVS ने नोटिस जारी किया, नोटिफिकेशन को लेकर दी जानकारी KVS Admission 2026 Notice

By
Last updated:
Follow Us

KVS Admission 2026 Notice: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों और अभिभावकों के लिए नई अपडेट सामने आई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से  2026-27 सत्र के लिए एडमिशन नोटिफिकेशन  जारी कर दिया गया है  शेड्यूल के अनुसार  रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। यानी अब कक्षा 1 और बालवाटिका में दाखिले के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फिलहाल अभिभावकों को सलाह दी जा रही है कि वे आवेदन से पहले जरूरी दस्तावेज और जानकारी तैयार रखें ताकि बिना देरी के फॉर्म भर सकें। केंद्रीय विद्यालय द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार सभी महत्वपूर्ण तिथियां और रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी चेक कर सकते हैं।

कब शुरू होगा एडमिशन और कहां करना होगा आवेदन

केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर नोटिस जारी कर बताया गया है कि एडमिशन प्रक्रिया जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार पूरी की जाएगी। कक्षा 1 के लिए आवेदन kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर करना होगा, जबकि बालवाटिका 1 और 3 के लिए balvatika.kvs.gov.in वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन होगा। जैसे ही नोटिस जारी होगा, उसी के साथ आवेदन की तारीख और आखिरी डेट भी बता दी जाएगी। इसलिए अभिभावकों को सलाह है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि कोई अपडेट मिस न हो।

KVS Admission 2026 Important Dates

EventDate
Online Registration Start20 March 2026 (10:00 AM)
Last Date to Apply02 April 2026
1st Merit List (Balvatika)08 April 2026
1st Merit List (Class 1)09 April 2026
2nd Merit List16 April 2026
3rd Merit List21 April 2026
Offline Registration (Class 2+)02 to 08 April 2026
Admission Process (Class 2+)15 to 20 April 2026
Last Date for Admission (Except XI)30 June 2026
Final Admission Deadline31 July 2026
Class Start (New Students)20 April 2026
Class Start (Promoted Students)01 April 2026

कक्षा 1 और बालवाटिका के लिए आयु सीमा

कक्षा 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2026 तक कम से कम 6 साल होनी चाहिए। यानी बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2020 या उससे पहले का होना जरूरी है। वहीं बालवाटिका के लिए अलग-अलग आयु सीमा तय की गई है, जिसमें बालवाटिका-1 के लिए 3 से 4 साल, बालवाटिका-2 के लिए 4 से 5 साल और बालवाटिका-3 के लिए 5 से 6 साल उम्र होनी चाहिए। बता दें कि आयु की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर ही की जाएगी।

दूसरी कक्षाओं में एडमिशन का नियम

कक्षा 1 के अलावा दूसरी कक्षाओं में एडमिशन तभी होगा जब सीटें खाली होंगी। बालवाटिका-2, बालवाटिका-3 और कक्षा 2 से ऊपर की कक्षाओं (कक्षा 11 को छोड़कर) में आवेदन ऑफलाइन मोड से लिया जाएगा। इसके लिए अभिभावकों को संबंधित केंद्रीय विद्यालय में जाकर फॉर्म लेना होगा और उसे भरकर स्कूल के प्रिंसिपल कार्यालय में जमा करना होगा। यानी इन कक्षाओं में एडमिशन पूरी तरह सीट उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

आरक्षण और जरूरी जानकारी

केंद्रीय विद्यालयों में नए एडमिशन के दौरान आरक्षण का भी ध्यान रखा जाता है। इसमें एससी वर्ग के लिए 15 प्रतिशत, एसटी के लिए 7.5 प्रतिशत और ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहती हैं। इसके अलावा एडमिशन के समय पेरेंट्स को यह भी ध्यान रखना होता है कि सभी जानकारी सही भरी जाए क्योंकि गलत जानकारी होने पर आवेदन रद्द भी हो सकता है। इसलिए फॉर्म भरते समय हर डिटेल ध्यान से भरना जरूरी होता है।

एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • एससी/एसटी/ओबीसी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • माता या पिता का सर्विस सर्टिफिकेट (पिछले 7 साल के ट्रांसफर के साथ)
  • बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन कैसे करना होगा

  • सबसे पहले kvsangathan.nic.in या kvsonlineadmission.kvs.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  • एडमिशन से जुड़ा लिंक ओपन करें
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें
  • बच्चे और पेरेंट्स की जानकारी भरें
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  • फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकाल लें

एडमिशन से पहले ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

एडमिशन के दौरान पेरेंट्स को कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो। सबसे पहले सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें और उनकी जानकारी सही होनी चाहिए। आवेदन करते समय बच्चे की डेट ऑफ बर्थ, नाम और अन्य डिटेल्स सही भरें। इसके अलावा जिस स्कूल में एडमिशन लेना है, उसकी जानकारी पहले से देख लें। KVS Admission 2026 के दौरान समय पर आवेदन करना और सभी स्टेप्स पूरा करना बहुत जरूरी होता है, तभी एडमिशन प्रक्रिया आसानी से पूरी हो पाती है।20260318 212540

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

?>