Bihar Board 12th Result 2026:बिहार बोर्ड 12वीं का एग्जाम दे चुके लाखों स्टूडेंट्स के लिए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि रिजल्ट कब आएगा। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी BSEB हर साल मार्च के आखिरी हफ्ते में इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करता है और इस बार भी यही उम्मीद है। Bihar Board 12th Result 2026 को लेकर अनुमान है कि यह 23 मार्च 2026 से 30 मार्च के बीच जारी किया जा सकता है। रिजल्ट कैसे चेक करें, पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए और टॉपर्स को क्या मिलेगा, यहां सब कुछ जानें।
Bihar Board 12th Result 2026 कब आएगा
पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो BSEB हमेशा मार्च के आखिरी हफ्ते में रिजल्ट डिक्लेयर करता है। 2025 में 25 मार्च को रिजल्ट आया था और 12 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हुआ था। 2026 के लिए भी इसी पैटर्न के के हिसाब से 23 मार्च 2026 से 30 मार्च के बीच रिजल्ट जारी होने का अनुमान है। बता दें कि यह तारीख अभी ऑफिशियल कन्फर्म नहीं हुई है और बोर्ड कभी-कभी थोड़ा आगे-पीछे भी कर देता है। ऐसे में biharboardonline.bihar.gov.in पर नजर बनाए रखें ताकि कोई अपडेट छूटे नहीं।
रिजल्ट घर बैठे ऐसे चेक करें
रिजल्ट चेक करना बेहद आसान है और इसके लिए ऑनलाइन और SMS दोनों तरीके उपलब्ध हैं। ऑनलाइन चेक करने का तरीका नीचे देखें:
- ब्राउजर में biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com खोलें।
- होम पेज पर Class 12 Intermediate Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- 9 डिजिट का रोल कोड, रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
- सबमिट करें और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
अगर साइट हैंग हो जाए तो SMS से भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मैसेज ऐप में BIHAR12 लिखकर स्पेस देने के बाद अपना रोल नंबर लिखें और 56263 पर भेज दें। कुछ मिनटों में रिजल्ट फोन पर आ जाएगा। रिजल्ट के वक्त साइट पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा होता है इसलिए सुबह जल्दी ट्राय करना बेहतर रहेगा। ओरिजिनल मार्कशीट के लिए स्कूल से संपर्क करना होगा।
टॉपर्स को क्या-क्या मिलेगा
बिहार बोर्ड टॉपर्स को हर साल कैश प्राइज, लैपटॉप और सर्टिफिकेट देता है और 2026 में भी यही उम्मीद है। पिछले कुछ सालों में प्राइज मनी बढ़ाई गई है जिससे मेहनती स्टूडेंट्स को और अच्छा फल मिला है। टॉप 5 रैंकर्स को मिलने वाले इनाम का ब्योरा नीचे देखें:
- पहली रैंक: 2 लाख रुपये कैश, लैपटॉप, मेडल और सर्टिफिकेट
- दूसरी रैंक: 1.5 लाख रुपये
- तीसरी रैंक: 1 लाख रुपये
- चौथी रैंक: 30,000 रुपये
- पांचवीं रैंक: 20,000 रुपये
वहीं यह इनाम साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के हिसाब से अलग-अलग दिया जाता है।
पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी हैं
बिहार बोर्ड 12वीं में पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में अलग-अलग मिनिमम नंबर लाने जरूरी हैं। 100 नंबर के पेपर में कम से कम 33 नंबर यानी 33 प्रतिशत अंक लाने होते हैं और यह थ्योरी व प्रैक्टिकल मिलाकर होता है। फिजिक्स और केमिस्ट्री जैसे प्रैक्टिकल सब्जेक्ट्स में थ्योरी में 33 प्रतिशत और प्रैक्टिकल में 40 प्रतिशत अंक लाने जरूरी हैं। ओवरऑल एग्रीगेट 30 से 33 प्रतिशत के आसपास रखना होता है लेकिन किसी भी एक सब्जेक्ट में फेल होने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देना पड़ता है। कंपार्टमेंट एग्जाम आमतौर पर मई-जून में आयोजित होता है जिसमें एक और मौका मिलता है।











