CBSE रिजल्ट से पहले 10वीं में नम्बर बढवाने के लिए आवेदन शुरू, नोटिस जारी

By
On:
Follow Us

CBSE 10th Second Board Exam 2026: सीबीएसई ने 10वीं के छात्रों के लिए एक बड़ी राहत वाली व्यवस्था शुरू की है। अगर किसी छात्र के नंबर कम आ जाते हैं या रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं आता है, तो अब साल खराब करने की जरूरत नहीं होगी। बोर्ड ने मई 2026 में दूसरी बोर्ड परीक्षा कराने का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए छात्र अपने नंबर बढ़ा सकते हैं या कंपार्टमेंट की स्थिति में फिर से परीक्षा दे सकते हैं। पिछले कुछ समय से इस तरह के विकल्प की मांग भी की जा रही थी, जिसे अब लागू किया गया है। खास बात यह है कि फॉर्म भरने की प्रक्रिया 18 मार्च 2026 से शुरू हो रही है और छात्रों को समय पर आवेदन करना जरूरी होगा।

मई में होगी दूसरी परीक्षा, किन छात्रों को मिलेगा मौका

सीबीएसई के इस नए सिस्टम के तहत छात्र मई 2026 में होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसमें वे छात्र भाग ले सकते हैं जिनके नंबर कम आए हैं या जो अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं। इसके अलावा जिन छात्रों को कंपार्टमेंट मिला है, उन्हें भी इसमें शामिल होने का मौका मिलेगा। हालांकि यह परीक्षा सभी के लिए नहीं है, बल्कि उन्हीं छात्रों के लिए है जिन्होंने पहली मुख्य परीक्षा दी हो और निर्धारित शर्तों को पूरा करते हों।

कितने विषयों में बढ़ा सकेंगे नंबर

बोर्ड ने साफ किया है कि छात्र इस परीक्षा में अधिकतम तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं। इसमें साइंस, मैथ्स, सोशल साइंस और भाषा विषय शामिल हैं। यानी अगर किसी छात्र के एक या दो नहीं बल्कि तीन विषयों में भी नंबर कम हैं, तो वह तीनों में सुधार का मौका ले सकता है। इससे छात्रों को अपनी मार्कशीट बेहतर करने का एक और मौका मिल जाएगा।

फॉर्म भरने की प्रक्रिया और तीन चरण

  • पहला चरण: 18 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक
  • दूसरा चरण: मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आने के अगले दिन से 5 दिन तक
  • तीसरा चरण: रिजल्ट के 7वें दिन से 2 दिन (लेट फीस के साथ)

बोर्ड ने यह भी बताया है कि छात्र सीधे फॉर्म नहीं भर सकते हैं, उन्हें अपने स्कूल के माध्यम से ही आवेदन करना होगा। इसलिए छात्रों को समय रहते अपने स्कूल से संपर्क करना जरूरी है।20260318 121540

फीस और जरूरी शर्तें

सीबीएसई के अनुसार इस परीक्षा के लिए भारत में ₹320 प्रति विषय फीस रखी गई है। अगर छात्र तीन विषयों में परीक्षा देता है तो कुल ₹960 फीस देनी होगी। वहीं तय समय के बाद फॉर्म भरने पर ₹2000 अतिरिक्त लेट फीस देनी होगी। फीस केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा की जा सकेगी। इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि छात्र ने पहली मुख्य परीक्षा दी हो, क्योंकि बिना मुख्य परीक्षा में बैठे छात्र इस मौके का फायदा नहीं उठा पाएंगे।

छात्रों के लिए जरूरी बातें

इस परीक्षा से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। छात्र खुद फॉर्म नहीं भर सकते, स्कूल के जरिए ही आवेदन करना होगा। परीक्षा के लिए सेंटर सीमित होंगे और सेंटर बदलने की सुविधा नहीं होगी। सिलेबस वही रहेगा जो मुख्य परीक्षा का था, इसलिए अलग से तैयारी करने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही हर चरण की आखिरी तारीख रात 11:59 बजे तक ही मान्य होगी, इसलिए देरी करना नुकसानदायक हो सकता है। CBSE 10th Second Board Exam 2026 छात्रों को एक अतिरिक्त मौका देता है, इसलिए सही समय पर फैसला लेना जरूरी होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

?>