CTET आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट, ctet.nic.in से करें डाउनलोड, रिजल्ट को लेकर नया अपडेट CTET Feb Answer Key 2026

By
On:
Follow Us

CTET Feb Answer Key 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा फरवरी 2026 का आयोजन 7 और 8 फरवरी को सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। परीक्षा देशभर के अलग-अलग एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी और अब लाखों उम्मीदवार आंसर की जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई की तरफ से परीक्षा खत्म होने के कुछ दिनों के अंदर प्रोविजनल आंसर की ctet.nic.in पर जारी की जाती है और इस बार भी जल्द ही इसे जारी किए जाने की उम्मीद है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीटेट उत्तर कुंजी अब किसी भी समय जारी की जा सकती है वहीं बिहार के वैशाली जिले के दो एग्जाम सेंटर पर तकनीकी कारणों से परीक्षा रद्द कर दी गई थी जिसकी वजह से उन केंद्रों पर 1 मार्च को री-एग्जाम आयोजित किया गया। री-एग्जाम पूरा होने के बाद अब सभी उम्मीदवारों की नजर आंसर की पर टिकी है।

फरवरी में दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा

सीटेट फरवरी 2026 का एग्जाम 7 और 8 फरवरी को दो-दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चली। जो उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनना चाहते हैं उन्होंने पेपर 1 दिया जबकि कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों ने पेपर 2 में हिस्सा लिया। दोनों पेपर के लाखों उम्मीदवार अब आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वैशाली के दो केंद्रों पर 1 मार्च को हुआ री-एग्जाम

बता दें कि 7 और 8 फरवरी को आयोजित सीटेट परीक्षा के दौरान बिहार के वैशाली जिले के दो एग्जाम सेंटर पर तकनीकी दिक्कतों की वजह से परीक्षा नहीं हो पाई थी। इन दोनों केंद्रों पर बैठे उम्मीदवारों का एग्जाम रद्द करना पड़ा था। सीबीएसई ने बाद में इन केंद्रों के लिए 1 मार्च 2026 को री-एग्जाम आयोजित किया। री-एग्जाम पूरा होने के बाद अब सभी उम्मीदवारों के एग्जाम हो चुके हैं और आंसर की जारी होने का रास्ता साफ हो गया है।

आंसर की से पता चलेगा संभावित स्कोर

प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने जवाबों का मिलान कर अपना संभावित स्कोर खुद निकाल सकते हैं। फिलहाल सीबीएसई आंसर की जारी होने के साथ ही आपत्ति दर्ज करने का मौका भी देता है जो आमतौर पर 2 से 3 दिनों के लिए खुला रहता है। जो उम्मीदवार किसी सवाल के जवाब से सहमत नहीं हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति सवाल 1000 रुपये की फीस जमा करनी होगी।

आपत्ति सही निकली तो वापस मिलेगी फीस

आपत्ति दर्ज करते वक्त उम्मीदवारों को प्रति सवाल 1000 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। अगर विशेषज्ञों की जांच में आपत्ति सही पाई जाती है तो फाइनल आंसर की में सुधार किया जाएगा और जमा की गई फीस वापस लौटा दी जाएगी। लेकिन अगर आपत्ति सही नहीं पाई गई तो फीस वापस नहीं होगी। सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की टीम करती है और उसके बाद ही फाइनल आंसर की तैयार की जाती है। फाइनल आंसर की के आधार पर ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।

ऐसे चेक करें सीटेट फरवरी 2026 की आंसर की

आंसर की जारी होते ही उम्मीदवार नीचे दिए गए प्रोसेस से इसे चेक कर सकते हैं।

– सबसे पहले ctet.nic.in पर जाएं
– होम पेज पर CTET Answer Key 2026 का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें
– एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें
– स्क्रीन पर प्रोविजनल आंसर की दिख जाएगी
– आंसर की डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें

वहीं आंसर की सिर्फ जवाब मिलाने के काम नहीं आती बल्कि इससे उम्मीदवारों को यह भी पता चलता है कि परीक्षा में उनका प्रदर्शन कैसा रहा और चयन की कितनी संभावना है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद आपत्ति ले जाएंगे और आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी और फाइनल उत्तर कुंजी के साथ ही सीटेट रिजल्ट जारी किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
NEXT POST →