छात्रों के लिए सुनहरा मौका, 5 फ्री AI कोर्स हुए लांच, ऐसे करें फटाफट रजिस्ट्रेशन Free AI Courses 2026

By
On:
Follow Us

Free AI Courses 2026:आज के दौर में अगर आप ये सोच रहे हैं कि अच्छी नौकरी के लिए बड़ी डिग्री या भारी फीस वाले कोर्स जरूरी हैं तो जरा रुकिए। 2026 का साल स्किल का है, सिर्फ सर्टिफिकेट का नहीं। अगर आप 12वीं पास हैं और कंप्यूटर की थोड़ी भी समझ है तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दुनिया आपका इंतजार कर रही है। सबसे अच्छी बात यह है कि Google, IBM और Microsoft जैसी दिग्गज कंपनियां यह ट्रेनिंग बिल्कुल मुफ्त दे रही हैं। एक बार सर्टिफिकेट मिल गया तो नौकरी के दरवाजे खुद-ब-खुद खुलने लगते हैं। अगर आप भी 12वीं पास छात्र हैं या 12वीं की परीक्षा दे चुके हैं तो आपको भी इन कोर्स की जानकारी होनी चाहिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के यह कोर्स आपके करियर को एक नई दिशा दे सकते हैं जो की बिल्कुल फ्री में उपलब्ध हैं।

Google AI Essentials स्किल प्राप्त करने का मौका

यह कोर्स उन लोगों के लिए बना है जो AI में बिल्कुल नए हैं। इसमें सिखाया जाता है कि AI टूल्स का इस्तेमाल करके रोजमर्रा के काम कैसे आसान किए जाएं और ऑफिस या काम की जगह पर अपनी वैल्यू कैसे बढ़ाई जाए। कोर्स करीब 10 घंटे का है जिसे अपनी रफ्तार से घर बैठे किया जा सकता है। कोर्स पूरा होने पर गूगल का सर्टिफिकेट मिलता है जिसे LinkedIn पर देखकर कंपनियां खुद संपर्क करती हैं। यह कोर्स Coursera पर उपलब्ध है और Financial Aid लेकर बिल्कुल फ्री किया जा सकता है।

डायरेक्ट लिंक: Google AI Essentials — Coursera

IBM SkillsBuild नौकरी के लिए तैयार करेगा यह प्लेटफॉर्म

IBM खासतौर पर उन छात्रों की मदद कर रहा है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं लेकिन कुछ बड़ा करना चाहते हैं। इनके पोर्टल पर AI Fundamentals जैसे कोर्स बिल्कुल फ्री हैं। यहां सिर्फ थ्योरी नहीं बल्कि रियल-वर्ल्ड प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलता है। कोर्स पूरा होने पर IBM का डिजिटल बैज मिलता है जिसे किसी भी जॉब एप्लीकेशन में लगाया जा सकता है। यह बैज इंटरव्यू में बाकी उम्मीदवारों से अलग बनाता है।

डायरेक्ट लिंक: IBM SkillsBuild for Students

Microsoft और LinkedIn Generative AI में बनो मास्टर

ChatGPT या Gemini का नाम तो सुना ही होगा। माइक्रोसॉफ्ट और लिंक्डइन मिलकर Career Essentials in Generative AI का कोर्स करवा रहे हैं। इसमें सिखाया जाता है कि इन टूल्स से कंटेंट कैसे लिखवाएं, इमेज कैसे बनवाएं और डेटा एनालिसिस कैसे करवाएं। यह कोर्स करीब 4 से 5 घंटे में पूरा हो जाता है। आजकल हर कंपनी को ऐसे लोगों की तलाश है जो Prompt Engineering जानते हों, इसलिए यह स्किल सीखना किसी भी नौकरी में फायदेमंद साबित होती है।

डायरेक्ट लिंक: Microsoft Generative AI — LinkedIn Learning

NASSCOM FutureSkills Prime भारत सरकार की मान्यता वाला कोर्स

अगर विदेशी कंपनियों के बजाय देसी और सरकारी मान्यता प्राप्त कोर्स करना है तो नैसकॉम का यह पोर्टल सबसे बेस्ट है। यहां AI Prime के तहत कई फ्री मॉड्यूल मौजूद हैं। यह कोर्स भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल का हिस्सा है इसलिए सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह की स्थानीय नौकरियों में इसकी वैल्यू बहुत ज्यादा है। खासतौर पर वे छात्र जो छोटे शहरों से हैं उनके लिए यह कोर्स सबसे ज्यादा फायदेमंद है।

डायरेक्ट लिंक: FutureSkills Prime — NASSCOM

Elements of AI बिना मैथ्स के सीखो AI

अक्सर छात्र मैथ्स के डर से AI से दूर भागते हैं। फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ हेलसिंकी और Reaktor ने मिलकर यह कोर्स बनाया है जिसमें कोई कोडिंग या कठिन गणित नहीं है, सिर्फ लॉजिक और समझ से काम चलता है। यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंट्रोडक्टरी AI कोर्सेज में से एक है और अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग इसे कर चुके हैं। हिंदी में समझने वाले छात्रों के लिए भी यह बेहद आसान है क्योंकि सारी चीजें उदाहरण देकर समझाई जाती हैं।

डायरेक्ट लिंक: Elements of AI

बता दें कि सिर्फ कोर्स का सर्टिफिकेट लेने से नौकरी नहीं मिलेगी। इन टूल्स को रोज चलाकर देखना होगा। जितना ज्यादा प्रैक्टिस करोगे उतने ही प्रो बनोगे और उतनी ही जल्दी नौकरी मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

?>