India Post GDS 1st Merit List 2026: भारतीय डाक विभाग की तरफ से ग्रामीण डाक सेवक के 28,636 पदों के लिए पहली मेरिट लिस्ट किसी भी वक्त जारी हो सकती है। रिजल्ट सर्किल बाय सर्किल जारी किया जाएगा और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं। इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बार कट ऑफ कितनी जाएगी और किस राज्य में कितने नंबर पर चयन होगा। पिछले साल 2025 की कट ऑफ को देखकर इस बार का अनुमान लगाया जा सकता है।
पिछले साल कट ऑफ कहां तक गई थी
पिछले साल यानी 2025 की पहली मेरिट लिस्ट में ज्यादातर सर्किल में कट ऑफ 95% से 100% तक पहुंच गई थी। पंजाब, बिहार, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश में सामान्य वर्ग की कट ऑफ 97% से 98% तक रही थी। दिल्ली में पहली मेरिट लिस्ट की कट ऑफ 100% रही जबकि हरियाणा और ओडिशा जैसे राज्यों में सामान्य वर्ग के लिए 88% के आसपास रही जो बाकी राज्यों के मुकाबले काफी कम है।
राज्यवार पिछले साल की कट ऑफ
| राज्य | GEN | OBC | EWS | SC | ST | PwD |
|---|---|---|---|---|---|---|
| आंध्र प्रदेश | 95 | 95 | 93.41 | 93.41 | 93.41 | 91.83 |
| असम | 92 | 89 | 86.66 | 86.33 | 86.5 | 76.33 |
| बिहार | 97.6 | 97 | 95 | 95 | 95 | 86.16 |
| छत्तीसगढ़ | 95 | 95 | 93.1 | 91.5 | 90.25 | 87.4 |
| गुजरात | 92.8 | 92.2 | 91.8 | 92.6 | 89.2 | 80.4 |
| हरियाणा | 88 | 82 | — | 81 | 81 | 79 |
| हिमाचल प्रदेश | 98.16 | 95.8 | 95 | 93.1 | 93.41 | 86.85 |
| जम्मू और कश्मीर | 97.66 | 96.4 | 95.16 | 95 | 90.65 | 87.4 |
| झारखंड | 97 | 97 | 95 | 95 | 95 | 91.2 |
| कर्नाटक | 95 | 95.84 | 90.72 | 93.92 | 91.68 | 89.12 |
| केरल | 95 | 95 | 95 | 95 | 95 | 89.3 |
| मध्य प्रदेश | 95 | 96 | 91.5 | 94 | 88.16 | 87.2 |
| महाराष्ट्र | 95.8 | 94 | 94 | 92.66 | 93.33 | 88 |
| उत्तर पूर्वी | 93 | 93.42 | 91.57 | 77 | 77 | 85.71 |
| ओडिशा | 88.16 | 90.5 | 88 | 90 | 84.16 | 85.16 |
| पंजाब | 98.4 | 95 | 92 | 95 | 95 | 87.69 |
| राजस्थान | 95 | 95 | 92.5 | 93.66 | 93.1 | 87.4 |
| तमिलनाडु | 98 | 97 | 96.2 | 97 | 96 | 89 |
| तेलंगाना | 95 | 95 | 93.41 | 93.41 | 95 | 91.83 |
| उत्तराखंड | 97.33 | 97.8 | 93.1 | 97.33 | 97.46 | 92 |
| पश्चिम बंगाल | 96.83 | 95.28 | 90.85 | 93.57 | 88.71 | 85.14 |
इस साल कट ऑफ कितनी रह सकती है
इस साल पदों की संख्या 28,636 है जो पिछले साल से ज्यादा है इसलिए कुछ राज्यों में कट ऑफ थोड़ी नीचे आ सकती है। बता दें कि यह सिर्फ अनुमान है, असली कट ऑफ मेरिट लिस्ट आने के बाद ही पता चलेगी।
| श्रेणी | संभावित कट ऑफ |
|---|---|
| सामान्य (GEN) | 84% – 94% |
| OBC | 80% – 90% |
| EWS | 80% – 86% |
| SC | 78% – 85% |
| ST | 74% – 84% |
| PwD | 70% – 80% |
पहली मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें
रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार नीचे दिए गए प्रोसेस से मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले indiapost.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर Result या Notice Board सेक्शन में जाएं
- GDS First Merit List 2026 के PDF लिंक पर क्लिक करें
- अपने सर्किल की मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें
- PDF में अपना रोल नंबर सर्च करके नाम चेक करें
वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- दसवीं की मार्कशीट
- आय सर्टिफिकेट
- जाति सर्टिफिकेट
- स्थाई निवास सर्टिफिकेट
- NOC सर्टिफिकेट (अगर कहीं नौकरी में हैं)
कैसे होगा जीडीएस सिलेक्शन
इंडिया पोस्ट जीडीएस का चयन किसी परीक्षा के आधार पर नहीं होता। सिर्फ दसवीं में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है और दस्तावेज वेरिफिकेशन के बाद उम्मीदवार का चयन पक्का हो जाता है। फिलहाल पहली मेरिट लिस्ट का इंतजार है जो जल्द ही जारी होने वाली है।



