India Post GDS 2nd Merit List 2026 : जीडीएस सेकंड मेरिट लिस्ट , इतने नंबर वाले रहे रेडी, देखें कब आएगी

By
On:
Follow Us

India Post GDS 2nd Merit List 2026: इंडिया पोस्ट GDS की पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च 2026 को जारी हो चुकी है और जिन उम्मीदवारों का नाम इसमें नहीं आया वो निराश न हों क्योंकि दूसरा राउंड भी आने वाला है। पहली लिस्ट में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख 23 मार्च 2026 है और उसके बाद जो पद खाली बचेंगे उनके लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो दूसरी लिस्ट पहली के 15 से 20 दिन बाद आती रही है इसलिए मार्च के आखिर या अप्रैल की शुरुआत में इसके आने की उम्मीद है।

दूसरी मेरिट लिस्ट कब तक आएगी

पहली लिस्ट 6 मार्च को आई और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 23 मार्च तक चलेगा। जितने उम्मीदवार वेरिफिकेशन में नहीं आएंगे या किसी कारण से बाहर होंगे उतने पद खाली रहेंगे और उन्हीं के लिए दूसरी लिस्ट निकाली जाएगी। 2025 में दूसरी लिस्ट अप्रैल मध्य तक आई थी। इस बार भी लेट मार्च या अप्रैल की शुरुआत तक आने की संभावना है। अगर ज्यादा पद खाली रहे तो जल्दी भी आ सकती है। फिलहाल indiapostgdsonline.gov.in पर नजर बनाए रखें।

लिस्ट चेक करने का प्रोसेस

दूसरी मेरिट लिस्ट चेक करने का तरीका बिल्कुल पहली लिस्ट जैसा ही रहेगा —

• सबसे पहले indiapostgdsonline.gov.in वेबसाइट खोलें
• होमपेज पर Candidate Corner या GDS Online Engagement सेक्शन में जाएं
• Merit List या Result का लिंक ढूंढें
• अपना सर्कल यानी राज्य चुनें और PDF डाउनलोड करें
• PDF में अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें

सम्बंधित खबरें

मोबाइल से भी चेक हो सकता है लेकिन PDF बड़ी होती है इसलिए लैपटॉप पर ज्यादा आसान रहेगा।

यह भी पढ़ें

राज्यवार Expected Cutoff कितना रहेगा

दूसरी मेरिट लिस्ट में cutoff पहली लिस्ट से थोड़ा कम रह सकता है क्योंकि बचे हुए पदों के लिए अगले नंबर वाले उम्मीदवारों को मौका मिलता है। नीचे राज्यवार expected cutoff का अनुमान दिया गया है —

राज्यGeneralOBCSCSTEWS
उत्तर प्रदेश88–95%85–92%82–90%80–88%84–92%
बिहार85–92%82–90%80–88%78–85%82–90%
आंध्र प्रदेश92–98%90–96%88–95%85–92%90–96%
असम82–90%80–88%78–85%75–82%80–88%
छत्तीसगढ़90–96%88–94%85–92%82–90%88–94%
दिल्ली92–98%90–96%88–94%90–96%
गुजरात75–90%72–88%70–85%68–82%72–88%
हरियाणा90–98%88–95%85–92%88–95%
हिमाचल प्रदेश92–98%90–96%88–94%85–92%90–96%
महाराष्ट्र88–95%85–92%82–90%80–88%85–93%
राजस्थान88–94%85–92%82–90%80–88%85–92%
तमिलनाडु90–96%88–94%85–92%82–90%88–94%
तेलंगाना92–98%90–96%88–95%85–92%90–96%

किन उम्मीदवारों को मिलेगा दूसरे राउंड में मौका

जो उम्मीदवार पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आए लेकिन उनके 10वीं के नंबर expected cutoff के आसपास हैं उनके लिए दूसरा राउंड अच्छा मौका है। दूसरी लिस्ट में cutoff थोड़ा नीचे आता है क्योंकि खाली पदों के लिए वेटिंग में बैठे उम्मीदवारों को बुलाया जाता है। मान लीजिए उत्तर प्रदेश में General category का cutoff पहली बार 92% था तो दूसरी लिस्ट में 89 या 90% वाले को भी मौका मिल सकता है। सभी जरूरी अपडेट के लिए indiapostgdsonline.gov.in पर दिए गए नोटिस समय-समय पर चेक करते रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

?>