होली के बाद इतने दिन बंद रहेंगें स्कूल, देखें मार्च महीने की लिस्ट March School Holiday 2026

By
On:
Follow Us

March School Holiday 2026: मार्च का महीना शुरू होते ही छात्रों और पेरेंट्स के मन में एक सवाल जरूर आता है कि होली के बाद इस महीने में स्कूल और कितने दिन बंद रहने वाले हैं। होली तो निकल गई लेकिन मार्च 2026 में आगे भी कई त्योहार हैं जिनकी वजह से स्कूल बंद रहेंगे। यहां समझने वाली बात यह है कि हर राज्य का कैलेंडर अलग होता है इसलिए छुट्टियों की तारीखें थोड़ी अलग-अलग हो सकती हैं। फिलहाल जो जानकारी सामने है उसके हिसाब से मार्च के दूसरे और तीसरे हफ्ते में कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। आईए जानते हैं मार्च के महीने में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे।

होली के बाद भी मार्च में मिलेंगी कई छुट्टियां

होली 4 मार्च को मनाई गई और ज्यादातर राज्यों में 2 से 5 मार्च तक स्कूल बंद रहे। लेकिन होली के बाद भी मार्च में कई त्योहार आते हैं जिनकी वजह से स्कूल बंद रहते हैं। मार्च के दूसरे और तीसरे हफ्ते में ईद-उल-फितर, उगादी, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और महावीर जयंती जैसे बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। मान लीजिए किसी हफ्ते रविवार के साथ कोई त्योहार की छुट्टी मिल जाए तो छात्रों को लगातार 2 से 3 दिन का ब्रेक भी मिल सकता है। यही वजह है कि पेरेंट्स पहले से इन तारीखों को देखकर अपना प्लान बना लेते हैं।

मार्च 2026 में होली के बाद की छुट्टियों की लिस्ट

मार्च के दूसरे हिस्से में जो छुट्टियां सामने आ रही हैं वे मुख्य रूप से त्योहारों से जुड़ी हैं। अलग-अलग राज्यों में कैलेंडर थोड़ा बदल सकता है लेकिन सामान्य तौर पर जिन तारीखों पर स्कूल बंद रहने की संभावना है वे इस तरह हैं।

  • 19 मार्च 2026 — उगादी और गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि शुरू (दक्षिण और पश्चिमी राज्यों में)
  • 21 मार्च 2026 — ईद-उल-फितर (संभावित तारीख)
  • 26 मार्च 2026 — राम नवमी
  • 31 मार्च 2026 — महावीर जयंती

हर राज्य में छुट्टियां अलग क्यों होती हैं

यहां एक बात समझना जरूरी है कि पूरे देश में स्कूलों का छुट्टी कैलेंडर एक जैसा नहीं होता। कई बार छात्र यह मान लेते हैं कि एक राज्य में छुट्टी है तो बाकी जगह भी होगी लेकिन हकीकत इससे थोड़ी अलग होती है। असल में छुट्टियां तीन चीजों पर निर्भर करती हैं — राज्य सरकार का कैलेंडर, शिक्षा बोर्ड का शेड्यूल और स्कूल का अपना नियम। मान लीजिए महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा की छुट्टी दी जाती है लेकिन वही छुट्टी उत्तर प्रदेश या बिहार में जरूरी नहीं कि मिले। इसलिए सही जानकारी के लिए अपने स्कूल का कैलेंडर देखना ज्यादा सही रहता है।

यूपी में होली की छुट्टियां कितनी रहीं

उत्तर प्रदेश से एक अपडेट यह भी सामने आया था कि राज्य सरकार ने स्थानीय परंपराओं और सुरक्षा को देखते हुए होली की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला किया था। पहले 2 से 4 मार्च तक स्कूल बंद रखने का फैसला था लेकिन बाद में 5 और 6 मार्च को भी कई जिलों में स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया गया। यह आदेश सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर लागू किया गया। आगरा, प्रयागराज, झांसी, मिर्जापुर और पीलीभीत जैसे जिलों में प्रशासन ने इन छुट्टियों की पुष्टि भी की थी।

मार्च के आखिर में भी मिलेगा ब्रेक

मार्च के आखिरी हफ्ते में 26 मार्च को राम नवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती पड़ रही है। बता दें कि 30 मार्च को रविवार है और उसके अगले दिन यानी 31 मार्च को महावीर जयंती की छुट्टी है जिससे कुछ छात्रों को लगातार 2 दिन का ब्रेक मिल सकता है। वहीं अप्रैल की शुरुआत में भी गुड फ्राइडे और बैसाखी जैसे त्योहार आते हैं जिससे मार्च के आखिर से अप्रैल की शुरुआत तक छुट्टियों का सिलसिला बना रहेगा। फिलहाल जिन छात्रों को अपने राज्य की सटीक छुट्टी लिस्ट चाहिए वे अपने स्कूल या राज्य शिक्षा विभाग की वेबसाइट देख सकते हैं। या अपने स्कूल या कॉलेज से संपर्क कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now