Navodaya Vidyalaya Result 2026: चेक करें नवोदय विद्यालय कक्षा 6 रिजल्ट और केटेगरी वाइज कटऑफ की नई अपडेट

By
On:
Follow Us

Navodaya Vidyalaya Result 2026: नवोदय विद्यालय में पढ़ने का सपना देख रहे लाखों बच्चों और उनके परिवारों के लिए अब बड़ी खबर सामने आ रही है। JNVST कक्षा 6 फेज वन का एग्जाम 13 दिसंबर 2025 को हो चुका है और अब सबकी नजर रिजल्ट पर टिकी हुई है। फिलहाल नवोदय विद्यालय समिति की तरफ से कोई ऑफिशियल तारीख नहीं आई है लेकिन मार्च 2026 के आखिर तक रिजल्ट आने की पूरी उम्मीद है। यहां जानें कटऑफ, रिजल्ट चेक करने का तरीका और दस्तावेज सत्यापन की पूरी जानकारी।

नवोदय विद्यालय रिजल्ट 2026 कब तक आएगा?

अभी तक नवोदय विद्यालय समिति की तरफ से रिजल्ट की कोई पक्की तारीख नहीं बताई गई है। बता दें कि पिछले कई सालों के पैटर्न को देखा जाए तो गर्मी वाले स्कूलों का रिजल्ट मार्च के आखिर तक आ जाता है जबकि सर्दी वाले स्कूलों के लिए मई तक का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं फेज टू का एग्जाम 11 अप्रैल 2026 को होना तय है और उसका रिजल्ट मई में जारी होगा। ऐसे में जब तक रिजल्ट न आए navodaya.gov.in पर रोज नजर बनाए रखें ताकि कोई भी अपडेट छूटे नहीं।

रिजल्ट ऐसे चेक करें

  • navodaya.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर JNVST Class 6 Result 2026 या सिलेक्शन लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और जन्म तारीख दर्ज करें।
  • कैप्चा भरकर सबमिट करें।
  • स्कोर कार्ड या सिलेक्शन लिस्ट खुल जाएगी।
  • PDF डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
  • अगर साइट न खुले तो नवोदय स्कूल या जिला शिक्षा अधिकारी के ऑफिस के नोटिस बोर्ड पर लिस्ट चिपकाई जाती है जहां रोल नंबर से नाम देखा जा सकता है।

संभावित कटऑफ कितनी रह सकती है

पिछले सालों के ट्रेंड के आधार पर इस बार की संभावित कटऑफ का अंदाजा लगाया जा सकता है। नीचे दी गई टेबल में श्रेणी के हिसाब से एक्सपेक्टेड कटऑफ देखी जा सकती है।

श्रेणीसंभावित कटऑफ (100 में से)प्रतिशत (लगभग)नोट
GEN (UR)71 – 8471% – 84%कंपटीशन ज्यादा होने पर ऊपर जा सकती है
OBC67 – 8067% – 80%जनरल से 4–6 अंक कम
SC61 – 7561% – 75%65 से ऊपर अच्छा स्कोर माना जाएगा
ST54 – 6354% – 63%जिले पर निर्भर, सबसे कम कटऑफ

वहीं यह कटऑफ जिले और स्कूल के हिसाब से थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है इसलिए ऑफिशियल रिजल्ट आने तक इसे सिर्फ अनुमान के तौर पर देखें।

सम्बंधित खबरें

दस्तावेज सत्यापन के लिए क्या-क्या चाहिए

जैसे ही सिलेक्शन लिस्ट में नाम आता है तो स्कूल की तरफ से दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। उस समय नीचे दिए गए सभी दस्तावेज तैयार रखना जरूरी है:

  • जन्म तारीख का सर्टिफिकेट या स्कूल की TC
  • निवास सर्टिफिकेट जहां स्कूल है वहां के तहसीलदार या सरपंच से बना हुआ
  • ग्रामीण क्षेत्र का सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड की कॉपी
  • डॉक्टर से मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
  • 4 से 5 पासपोर्ट साइज फोटो
  • माइग्रेशन अंडरटेकिंग
  • कक्षा 5 की मार्कशीट

बता दें कि अगर कोई भी दस्तावेज गलत पाया गया या कमी रही तो दाखिला रद्द हो सकता है इसलिए सभी कागज पहले से तैयार रखना जरूरी है।

फेज 1 में नाम नहीं आया तो क्या करें

अगर फेज वन की सिलेक्शन लिस्ट में नाम नहीं आया तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले वेटिंग लिस्ट का इंतजार करना चाहिए क्योंकि कुछ दिनों बाद वह भी जारी होती है और जैसे ही कोई सीट खाली होती है वेटिंग में आए बच्चों को मौका मिलता है। जो उम्मीदवार फेज टू के लिए एलिजिबल हैं वे 11 अप्रैल 2026 को होने वाले एग्जाम में बैठ सकते हैं। अगर सिर्फ फेज वन दिया था और नाम नहीं आया तो अगले साल फिर से अप्लाई किया जा सकता है क्योंकि इसके लिए उम्र सीमा 9 से 13 साल है। अपने स्कूल में फोन करके वेटिंग लिस्ट की तारीख जरूर पूछ लें और हिम्मत न हारें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

?>