नीट यूजी परीक्षा के लिए NTA ने बताए 10 नियम, फॉर्म भरने वालों के लिए जरूरी अपडेट NEET UG Exam 2026 New Rules

By
On:
Follow Us

NEET UG Exam 2026 New Rules: NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए अब समय काफी कम बचा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही नीट यूजी 2026 की रजिस्ट्रेशन विंडो बंद करने जा रही है। जिन छात्रों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं फॉर्म भरने से पहले एनटीए द्वारा बताए गए कुछ जरूरी नियमों को समझ लेना भी जरूरी है, क्योंकि छोटी सी गलती होने पर आवेदन रद्द भी हो सकता है।

नीट यूजी फॉर्म भरने की आखिरी तारीख

एनटीए ने नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू की थी। छात्रों को आवेदन के लिए करीब एक महीने का समय दिया गया था। अब यह प्रक्रिया 8 मार्च 2026 को रात 11:50 बजे बंद हो जाएगी। यानी जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, उनके पास बहुत कम समय बचा है। बता दें कि आखिरी दिन वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से दिक्कत भी आ सकती है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी परेशानी के कारण उनका फॉर्म अधूरा न रह जाए।

ऐसे भर सकते हैं NEET UG 2026 का फॉर्म

  • सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या neet.nta.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर दिखाई दे रहे New Registration लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद जरूरी जानकारी भरकर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड बनाएं
  • अब लॉगिन करके पूरा आवेदन फॉर्म भरें
  • मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और फीस का भुगतान करें
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और प्रिंट सुरक्षित रखें

आवेदन शुल्क कितना देना होगा

नीट यूजी 2026 के लिए अलग-अलग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अलग फीस तय की गई है। जनरल कैटेगरी के छात्रों को आवेदन करते समय 1700 रुपये फीस देनी होगी। वहीं जनरल EWS और OBC-NCL उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1600 रुपये रखा गया है। इसके अलावा SC, ST, PwBD और थर्ड जेंडर कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये फीस देनी होगी। वहीं विदेश से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 9500 रुपये तय किया गया है। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी और पेमेंट पूरा होने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।

फॉर्म भरते समय इन जरूरी नियमों का रखें ध्यान

  • एक उम्मीदवार एक ही फॉर्म: किसी भी छात्र को सिर्फ एक ही आवेदन फॉर्म भरने की अनुमति है। अगर कोई उम्मीदवार अलग-अलग मोबाइल नंबर या ईमेल से एक से ज्यादा फॉर्म भरने की कोशिश करता है तो उसके सभी आवेदन रद्द किए जा सकते हैं और वह परीक्षा देने से भी वंचित रह सकता है।
  • ईमेल और मोबाइल नंबर: आवेदन करते समय दिया गया मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही होना जरूरी है। एनटीए एडमिट कार्ड, OTP और अन्य अपडेट इन्हीं माध्यमों से भेजता है। इसलिए अपना या अपने माता-पिता का नंबर ही इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

लाइव फोटो, आधार वेरिफिकेशन और एग्जाम सिटी का नियम

  • लाइव फोटो जरूरी: फॉर्म सबमिट करते समय उम्मीदवारों को एक लाइव फोटो क्लिक करके अपलोड करनी होगी। इस फोटो को आधार कार्ड की फोटो से मिलान किया जाएगा। अगर फोटो मेल नहीं खाती है तो उम्मीदवार को वैध सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट देना पड़ सकता है।
  • आधार से पहचान जांच: आवेदन के दौरान आधार के जरिए पहचान की पुष्टि की जाएगी। नाम, जन्मतिथि या जेंडर जैसी जानकारी आधार से मैच नहीं होने पर आवेदन रिजेक्ट भी हो सकता है। इसलिए आधार की जानकारी सही होना जरूरी है और मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।
  • एग्जाम सिटी का नया तरीका: इस बार छात्रों को चार शहर चुनने का विकल्प नहीं दिया गया है। परीक्षा केंद्र उम्मीदवार के स्थायी या वर्तमान पते के आधार पर तय किया जाएगा। एक बार शहर तय होने के बाद उसे बदलने का मौका नहीं मिलेगा।

कैटेगरी, पेमेंट और करेक्शन से जुड़े जरूरी नियम

  • कैटेगरी सर्टिफिकेट: आरक्षण का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को सेंट्रल लिस्ट के अनुसार ही कैटेगरी चुननी होगी। खासकर OBC-NCL उम्मीदवारों को सेंट्रल लिस्ट वाला विकल्प ही चुनना होगा।
  • पेमेंट करते समय सावधानी: फीस जमा करते समय पेज को रिफ्रेश नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर पेमेंट फेल या डुप्लिकेट ट्रांजेक्शन हो सकता है। भुगतान पूरा होने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करना जरूरी है।
  • करेक्शन का मौका: एनटीए 10 से 12 मार्च 2026 के बीच करेक्शन विंडो खोलेगा। इस दौरान कुछ सीमित जानकारी जैसे फोटो या सिग्नेचर में बदलाव किया जा सकेगा, लेकिन मोबाइल नंबर, ईमेल या आधार की जानकारी बदलने का मौका नहीं मिलेगा।
  • APAAR ID: इस बार APAAR ID भरना जरूरी नहीं रखा गया है, लेकिन अगर किसी छात्र के पास यह आईडी है तो वह इसे आवेदन में दर्ज कर सकता है।

प्रश्न पत्र की भाषा से जुड़ा नियम

नीट यूजी परीक्षा देशभर में 13 भाषाओं में कराई जाती है, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवार को अपनी पसंद की भाषा चुननी होगी। जो छात्र अंग्रेजी चुनेंगे उन्हें प्रश्न पत्र सिर्फ अंग्रेजी में मिलेगा, जबकि हिंदी या अन्य क्षेत्रीय भाषा चुनने वाले उम्मीदवारों को उस भाषा के साथ अंग्रेजी में भी पेपर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद प्रश्न पत्र की भाषा बदलने का विकल्प नहीं दिया जाता।

सम्बंधित खबरें

3 मई को आयोजित होगी NEET UG परीक्षा

एनटीए पहले ही नीट यूजी 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर चुका है। यह परीक्षा 3 मई 2026 को देशभर में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी और इसकी कुल अवधि 3 घंटे यानी 180 मिनट होगी। परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी। वहीं एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख, एग्जाम सिटी की जानकारी और रिजल्ट से जुड़ी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और neet.nta.nic.in पर जारी की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ताजा जानकारी के लिए समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

?>