Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा खत्म होने के बाद अब छात्रों का इंतजार रिजल्ट पर टिका हुआ है। ताजा जानकारी के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान जल्द ही 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है और इसकी तैयारी लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। बोर्ड की तरफ से संकेत मिले हैं कि 20 मार्च को परिणाम जारी हो सकता है। हालांकि अभी तक रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन तैयारी लगभग पूरी मानी जा रही है और कभी भी अपडेट आ सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
कब आ सकता है 10वीं का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौर की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार RBSE 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च 2026 के आसपास जारी किया जा सकता है। परीक्षा खत्म होने के बाद कॉपी जांच का काम तेजी से पूरा किया गया है, इसलिए इस बार रिजल्ट जल्दी आने की उम्मीद है। फिलहाल बोर्ड ने फाइनल तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि जैसे ही रिजल्ट जारी हो, तुरंत जानकारी मिल सके।
इस बार जल्दी रिजल्ट आने की संभावना
पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो राजस्थान बोर्ड आमतौर पर परीक्षा के करीब दो महीने बाद रिजल्ट जारी करता है, लेकिन इस बार समय काफी कम लग रहा है। अगर मार्च में ही रिजल्ट जारी होता है तो यह अपने आप में एक बड़ा बदलाव होगा। बता दें कि आमतौर पर सबसे पहले रिजल्ट जारी करने के लिए बिहार बोर्ड का नाम लिया जाता है, लेकिन इस बार राजस्थान बोर्ड भी उसी रफ्तार में आगे बढ़ता दिख रहा है और रिकॉर्ड बना सकता है। इससे पहले रिजल्ट अप्रैल में जून तक जारी किए जाते रहे हैं लेकिन इस बार राजस्थान बोर्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहा है दसवीं का रिजल्ट सबसे पहले जारी करने की तैयारी है।
रिजल्ट कहां और कैसे चेक होगा
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही छात्रों को सिर्फ अपना रोल नंबर डालना होगा, जिसके बाद स्क्रीन पर उनका स्कोरकार्ड दिख जाएगा। इसके साथ ही छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकेंगे और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल सकते हैं, ताकि आगे एडमिशन या किसी काम में दिक्कत न हो।
ऐसे चेक कर पाएंगे अपना स्कोरकार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर Main Examination Results 2026 लिंक पर क्लिक करें
- अब RBSE Secondary Result 2026 विकल्प चुनें
- अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
छात्रों आधिकारिक वेबसाइट से प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं ओरिजिनल मार्कशीट सभी छात्रों को उनके स्कूल से प्राप्त होगी।







