10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे जॉइन करने का मौका, ढेरों पदों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन South Central Railway Notification

By
On:
Follow Us

South Central Railway Notification: SCR की तरफ से अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए नोटिस सामने आया है और इस बार सीटों की संख्या काफी ज्यादा है। कुल 2801 पद रखे गए हैं। बहुत सारे छात्र अभी यही जानना चाह रहे हैं कि इसमें कौन आवेदन कर सकता है, क्या योग्यता चाहिए और आवेदन कैसे होगा। तो सीधी बात यह है कि जिन्होंने 10वीं पास की है और साथ में ITI भी किया है, यह मौका उन्हीं के लिए है। अलग-अलग ट्रेड में ट्रेनिंग दी जाएगी। रेलवे में इस तरह के मौके हमेशा से छात्रों के बीच काफी पॉपुलर रहे हैं क्योंकि ट्रेनिंग सरकारी जगह पर होती है और स्टाइपेंड भी मिलता है। बहुत से छात्र ITI करने के बाद यही सोचते हैं कि आगे क्या करें तो ऐसे में रेलवे अप्रेंटिस एक अच्छा विकल्प माना जाता है। एक बात और साफ कर दें कि अप्रेंटिस ट्रेनिंग का मतलब सीधी नौकरी नहीं है। पहले ट्रेनिंग होती है और उस दौरान स्टाइपेंड मिलता है।

कितनी सीटें हैं और कौन से ट्रेड शामिल हैं

इस बार कुल 2801 सीटें रखी गई हैं। इन्हें अलग-अलग ट्रेड में बांटा गया है। सबसे ज्यादा सीटें Electrician ट्रेड में हैं जहां 1258 पद हैं। Fitter में 539 सीटें बताई गई हैं। इसके अलावा AC Mechanic, Welder, COPA, Diesel Mechanic, Electronic Mechanic और Machinist जैसे ट्रेड भी शामिल हैं। हर ट्रेड में सीटों की संख्या अलग-अलग है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि रेलवे को उस ट्रेड में कितने लोगों की जरूरत है। ट्रेनिंग South Central Railway के अलग-अलग वर्कशॉप और यूनिट में होगी। चयन के बाद उम्मीदवार को किसी रेलवे यूनिट में भेजा जाएगा जहां ट्रेनिंग पूरी कराई जाएगी।

TradeTotal Posts
Electrician1258
Fitter539
AC Mechanic251
Welder202
COPA181
Diesel Mechanic105
Electronic Mechanic88
Machinist54
Industrial Electronics33
Painter32
Carpenter22
MMTM24
Motor Mechanic Vehicle12
Total2801

आवेदन की तारीख क्या है?

आवेदन का प्रोसेस मार्च 2026 में शुरू हो चुका है। ऑनलाइन फॉर्म 12 मार्च 2026 शाम 5 बजे से खुल गया था। आखिरी तारीख 11 अप्रैल 2026 रात 11:59 बजे तय की गई है। यानी करीब एक महीने का वक्त दिया गया है। जो भी आवेदन करना चाहते हैं उन्हें इसी समय के अंदर फॉर्म भरना होगा। कई बार छात्र आखिरी दिनों का इंतजार करते हैं और फिर साइट स्लो होने की वजह से फॉर्म नहीं भर पाते। इसलिए जितनी जल्दी हो सके फॉर्म भर लेना बेहतर रहता है। इसके बाद आवेदन नहीं होगा।

योग्यता और उम्र की शर्त

इसमें आवेदन के लिए 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत नंबर होने चाहिए। साथ में संबंधित ट्रेड का ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है जो NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त हो। उम्र की बात करें तो न्यूनतम 15 साल और अधिकतम 24 साल रखी गई है। SC, ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट मिलती है। एक अहम बात यह भी है कि जिन छात्रों के पास इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा है वो इस ट्रेनिंग के लिए योग्य नहीं माने गए हैं।

चयन कैसे होगा

इसमें कोई लिखित पेपर नहीं होगा और न ही इंटरव्यू। पूरा चयन मेरिट लिस्ट से होगा। मेरिट बनाते वक्त 10वीं और ITI दोनों के नंबरों का औसत निकाला जाएगा। मान लें किसी के 10वीं में 70 प्रतिशत और ITI में 80 प्रतिशत हैं तो उसी हिसाब से स्कोर तय होगा। अगर दो उम्मीदवारों के नंबर बराबर निकले तो उम्र में जो बड़ा होगा उसे पहले रखा जाएगा। इसी आधार पर अंतिम सूची बनेगी।

आवेदन में कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए

फॉर्म भरते समय नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट तैयार रखने होंगे क्योंकि इन्हें उसी वक्त अपलोड करना पड़ता है।

  • 10वीं की मार्कशीट
  • ITI की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • जाति सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • EWS सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग सर्टिफिकेट (PwBD उम्मीदवारों के लिए)
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

फीस का स्ट्रक्चर

सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस ₹100 तय है। SC, ST, महिला और PwBD श्रेणी के छात्रों को फीस से छूट दी गई है। भुगतान ऑनलाइन होगा और पेमेंट नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI किसी से भी किया जा सकता है। ऐसे सभी युवा जो आवेदन करना चाहते हैं तो नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक चेक करके इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑफीशियल नोटिफिकेशन यहां देखें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

?>