12वीं पास युवाओं के लिए परिवहन निगम में परिचालक बनने का मौका UPSRTC Update

By
On:
Follow Us

UPSRTC Update: उत्तर प्रदेश में ऐसे ही हुआ जो 12वीं पास कर चुके हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ऐसे  युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम यानी UPSRTC ने कंडक्टर के पदों पर आवेदन मांगे हैं। प्रदेश के कई मंडलों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक उम्मीदवार सेवायोजन पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 मार्च 2026 है इसलिए उम्मीदवारों को जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर लेना चाहिए ताकि अंतिम समय में कोई दिक्कत न हो। आईए जानते हैं किन-किन अभ्यर्थियों को इस प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

किन मंडलों में हैं खाली पद

UPSRTC में कंडक्टर के पद प्रदेश के कई मंडलों में खाली हैं। विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार अलग-अलग शहरों में पदों की संख्या तय की गई है। इसमें गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और मेरठ जैसे बड़े शहर शामिल हैं। उम्मीदवार अपने नजदीकी मंडल के हिसाब से आवेदन कर सकते हैं। हर मंडल में पदों की संख्या अलग-अलग रखी गई है जिससे स्थानीय स्तर पर उम्मीदवारों को मौका मिल सके और परिवहन सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहें।

मंडलपदों की संख्या
आगरा22
आजमगढ़30
कानपुर11
चित्रकूट6
गोरखपुर54
झांसी6
मेरठ27
प्रयागराज38
सहारनपुर28
वाराणसी36
अयोध्या18
इटावा9
हरदोई26
लखनऊ50
मुरादाबाद17
बरेली17

हर महीने कितनी सैलरी मिलेगी

UPSRTC में कंडक्टर के पद पर चुने गए उम्मीदवारों को तय मानदेय के आधार पर वेतन दिया जाएगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों को लगभग 14,411 रुपये प्रतिमाह सैलरी मिल सकती है। वहीं समय के साथ अनुभव बढ़ने पर अन्य सुविधाएं और भत्ते भी मिल सकते हैं। परिवहन निगम में कंडक्टर की नौकरी युवाओं के बीच काफी पसंद की जाती है क्योंकि इसमें नियमित आय के साथ सरकारी विभाग में काम करने का मौका मिलता है। यही वजह है कि हर बार बड़ी संख्या में उम्मीदवार इसके लिए फॉर्म भरते हैं।

आवेदन के लिए क्या योग्यता चाहिए

इस प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल या इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है। इसके साथ ही कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भी मांगी गई है। उम्मीदवारों के पास CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना अनिवार्य बताया गया है जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि अभ्यर्थी ऑनलाइन सिस्टम और टिकटिंग से जुड़े काम आसानी से संभाल सके। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए।

  • हाई स्कूल या इंटरमीडिएट पास होना जरूरी
  • CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट अनिवार्य
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से पढ़ाई पूरी होनी चाहिए

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

UPSRTC कंडक्टर के पदों के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से होगा। इच्छुक उम्मीदवार सेवायोजन पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सभी जानकारी सही तरीके से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा।

  • सेवायोजन पोर्टल पर जाएं और रजिस्ट्रेशन करें
  • लॉगिन करके UPSRTC कंडक्टर का फॉर्म खोलें
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारी वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं और 12वीं पास युवा इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

?>